यहां हार की तरफ प्रदेश के सीएम, दो सीटों से चुनाव लड़े और दोनों पर हो सकती है हार

https://ift.tt/2ROg8Ez

नेशनल डेस्क. पांच राज्यों में विधानसभा मतगणना के बीच मिजोरम की तस्वीर साफ होती दिख रही है। यहां रुझानों के मुताबिक यहां सत्ता परिवर्तन हो रहा है। MNF जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पी.लल थनहवला चंफाई साउथ और सेरछिप दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। मिजोरम में 10 साल बाद फिर से MNF सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

मिजोरम: मुकाबला कांग्रेस और एमएनएफ के बीच
मिजोरम 1987 में देश का 23वां राज्य बना। तब से यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) या कांग्रेस की सरकार है। इस बार भी यहां मुकाबला कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी एमएनएफ है। लेकिन भाजपा ने भी यहां ताल ठोंकी। इसकी प्रमुख वजह ये है कि मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष समेत कई कांग्रेसी विधायक चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में सीट बदलने को लेकर नाराज विधानसभा अध्यक्ष हिपेई भाजपा में शामिल हुए थे। वहीं, सितंबर से कांग्रेस के पांच विधायक पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।

कांग्रेस की कमान सीएम लल थनहवला के पास
कांग्रेस ने तीन बार के मुख्यमंत्री लल थनहवला के हाथों कमान सौंपी। थनहवला 1989-1998 और 2008 से अब तक मुख्यमंत्री हैं। वे इस बार सेरछिप्प और चम्फाई सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां 34 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, एमएनएफ को 5 और मिजो पीपुल्स पार्टी को 1 सीट से संतोष करना पड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mizoram Election Results 2018 Regional MNF Leaves Congress Behind Chief Minister Loses Both seats

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ