शादी के लिए शॉपिंग करने गई थी फैमिली, बच्ची को मॉल में ही भूल आए, देर रात तक बच्ची के खोने का भी नहीं हुआ अहसास

https://ift.tt/2G9qFsp

कालीकट. केरल के कालीकट में शादी की खरीदारी करने पहुंचा एक परिवार अपने साथ आई 5 साल की एक बच्ची को मॉल में ही भूल गया। इतना ही नहीं, उन्हें देर रात इस बात की खबर भी नहीं लगीं। मॉल बंद करते वक्त सिक्योरिटी गार्ड्स की नजर बच्ची पर पड़ी। तब गार्ड्स ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची सिर्फ अपना और अपने स्कूल का ही नाम बता पाई। यहीं से पुलिस को बच्ची के घर का पता चला और वो अपने घर तक पहुंच सकी।

मॉल में भूल गए बच्ची
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कालीकट में रहने वाला एक परिवार शादी की शॉपिंग के लिए मॉल गया था। परिवार के साथ 8 बच्चे थे, जिनमें से वो 5 साल की एक बच्ची को मॉल में ही भूल गए।
- इस बच्ची के पिता विदेश में रहते हैं और वहीं उसकी मां परिवार के साथ शॉपिंग करने गई नहीं थी। बच्ची अपने चाचा और फैमिली के साथ गई थी, जिन्हें देर रात घर लौटने तक उसके खोने का पता ही नहीं चला।
- घर पहुंचने पर जब उन्हें बच्ची के लापता होने का अहसास हुआ तो घर में हड़कंप मच गया। फिर परिवार ने बच्ची को ढंढने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

ऐसे पहुंचे अपने घर
- इधर, सिक्युरिटी अफसर जब मॉल बंद कर रहे थे तब उनकी नजर इस बच्ची पर पड़ी। उन्होंने मॉल के अफसरों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने बच्ची को घर पहुंचाने के लिए पुलिस से कॉन्टैक्ट किया।
- इसके बाद पुलिस बच्ची के नाम और उसके स्कूल के नाम के आधार पर उसके स्कूल पहुंची, जहां उन्होंने उसका एड्रेस और कॉन्टैक्ट नंबर जुटाया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया।
- इसके बाद पुलिस ने परिवारवालों को बच्ची की जानकारी देते हुए मॉल बुलाया, जिसके बाद रात करीब 2 बजे बच्ची अपने परिवार को पास वापस जा सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ