सरकारी कार्यक्रम में केजरीवाल को चिढ़ाने के लिए भाषण के बीच जोर-जोर से खांसे लोग

http://bit.ly/2SjqY5O

नई दिल्ली. यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। केजरीवाल जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए, उन्हें चिढ़ाने के लिए लोगाें ने जोर-जोर से खांसना शुरू कर दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन और दिल्ली जल बोर्ड ने मिलकर किया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

  1. शोर ज्यादा होने पर केजरीवाल ने लोगों से शांति रखने की अपील की, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन भी मौजूद थे। केजरीवाल की अपील बेअसर होती देख दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने भी लोगों को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर शांत रहने की अपील की।

  2. केजरीवाल को अक्सर सर्दियों में खांसी की दिक्कत रहती थी। सार्वजनिक तौर पर बोलते हुए उन्हें अक्सर खांसते देखा जाता था। खांसी के इलाज के लिए केजरीवाल बेंगलुरु स्थित जिंदल नेयर क्योर सेंटर में भी भर्ती हुए थे। इसके साथ ही,इस बीमारी से निजात पाने के लिए सितंबर 2016 में उन्होंने सर्जरी भी करवाई थी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      केजरीवाल ने सितंबर 2016 में खांसी की बीमारी से निजात पाने के लिए सर्जरी भी करवाई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ