नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बन रहे महागठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसके गठन का आधार निजी अस्तित्व को बचाना है। यह जनता के लिए नहीं सत्ता के लिए बनाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि महागठबंधन अमीर राजवंशों का बेमेल गठजोड़ है।
मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमिलनाडु के चेन्नई, मदुरई, तिरुचिरापल्ली और तिरुवल्लूर में भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज कई नेता महागठबंधन की बात कर रहे हैं। यह गठबंधन किसी आदर्श पर आधारित नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा- जैन कमीशन पर कांग्रेस और तेलुगु देशम् पार्टी (तेदेपा) की लड़ाई को कोई नहीं भूला होगा। उस वक्त कांग्रेस ने कहा था कि या वह रहेगी या तेदेपा, लेकिन आज वे फिर से साथ आ रहे हैं। ये अवसरवादिता नहीं तो क्या है?
मोदी ने कहा, "कांग्रेस लोगों में झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है। वे (कांग्रेस के नेता) देश की प्रगति के बारे में लोगों को गुमराह करने मेंकोई कसर नहीं छोड़ रहे। आज देश तेजी से विकास कर रहा है। हमारे प्रयासों के परिणाम आ रहे हैं। एक अंतरराष्ट्रीयअध्ययन में यह सामने आया हैकि अगले दो दशक में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले सभी 10 शहर भारत के होंगे।"
0 टिप्पणियाँ