http://bit.ly/2BzJ4ct
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज कल सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर भी सुर्खियों में बने हैं। बेटी जीवा धोनी के साथ उनके कई क्यूट वीडियो सामने आ चुके हैं। हाल ही में धोनी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साक्षी धोनी ने शेयर किया है। जिसमें वो एक बच्ची के साथ साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में लड़की धोनी से पूछती है कि वह कहां रहते हैं। इसके जवाब में माही कहते हैं, मैं बस में रहता हूं क्योंकि मेरा घर यहां से बहुत दूर है। इसके बाद धोनी लड़की से पूछते हैं कि उसका घर कहां है तो लड़की जवाब देती है, मेरा घर तो बहुत पास में है। टेस्ट से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी अपनी लाइफ इन्जॉय कर रहे हैं। इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और जल्द ही वनडे सीरीज के दौरान धोनी भी मैदान में विकेट के पीछे नजर आएंगे। सीरीज के लिए उनके चुने जाने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ