हाइवे पर हाथी ने कार पर किया हमला, उसमें सवार शिक्षक मुश्किल से बचकर निकले

https://ift.tt/2EbLIsz

देहरादून. उत्तराखंड के रामनगर में नेशनल हाइवे 121 पर सोमवार को एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। शिक्षकों की कार पर हमला कर दिया। शिक्षकों ने कार से भाग कर अपनी जान बचाई। हाथी ने फुटबॉल की तरह कार को बीच सड़क पर पलटा। उसने कार को चकनाचूर कर दिया।

हाथी के हमले की खबर पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को भगाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, तब जाकर हाथी को जंगल की ओर भगाया गया। शिक्षकों ने बताया कि पहले हमें लगा को वह शायद कुछ नहीं करेगा, लेकिन उसने हमारी कार को सामने से रोक लिया। हम मुश्किल से कार में से निकलकर भागे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
elephant hit car in uttarakhand

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ