भाजपा नेता का मोदी को संदेश- बुलेट ट्रेन भूल जाइए, पहले बाकी ट्रेनों को सुधारिए

http://bit.ly/2Vb081y

अमृतसर. भाजपा नेता और पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांत चावला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर शिकायत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि मोदीजी बुलेट और 120-200 की स्पीड से चलने वाली ट्रेनको भूल जाइए, पहले बाकी ट्रेनों को सुधारिए।

  1. चावला सरयू-यमुना ट्रेन के थर्ड एसी डिब्बे में यात्रा कर रही थीं। उन्होंने इसी दौरान वीडियो बनाया। उन्होंने बताया कि वे पिछले 32 घंटे से इस ट्रेन में हैं। यह ट्रेन 9 घंटे से देरी से चल रही है। लेकिन ट्रेन के लेट होने के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि उन्हें और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  2. वीडियो में चावला ने कहा, ''इस ट्रेन को कभी फ्लाइंग मेल के नाम से जाना जाता था। लेकिन मुझे याद नहीं है कि कभीइसने उड़कर गंतव्य स्थान तक पहुंचाया हो। मेरी प्रधानमंत्री मोदी और सरकार से विनती है कि लोगों पर कुछ दया रखें।''

  3. उन्होंने कहा कि ट्रेनें काफी बुरी स्थिति में हैं, दरवाजे, टॉयलेट की सीटें टूटी हुई हैं। किसी वजह से ट्रेन का रूट भी बदल दिया गया। लेकिन इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं दी गई। यात्रियों के लिए ट्रेन में खाने का भी प्रबंध नहीं है।

  4. चावला ने शिकायतकी, मोदीजी-पीयूष गोयलजी यहां स्टेशन पर वेटिंग रूम भी नहीं है। लोगों को ठंड में खुले प्लेटफॉर्म पर बैठना पड़ता है। उनके मुताबिक, वे इसकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर और रेल मंत्री गोयल को मेल करके कर चुकी हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीकांत चावला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ