केदारनाथ त्रासदी में गुम हुई लड़की पांच साल बाद घर वापस लौटी

http://bit.ly/2Q3m9LM

लखनऊ.केदारनाथ त्रासदी में गुम हुई 17 साल की लड़की पांच साल बाद अलीगढ़ में अपने घर लौट आई। लड़की मानसिक रुप से विक्षिप्त है। वह 2013 में अपने माता-पिता के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए गई थी। बाढ़ में वह अपने परिवार से बिछड़ गई थी। त्रासदी में उसके पिता बह गए थे, जबकि मां कुछ समय बाद वापस आ गई थीं।

  1. बन्नादेवी इलाके में रहने वाले चंचल के दादा हरीश चंद और दादी शकुंतला देवी ने इसे चमत्कार बताया। उन्होंने बताया कि चंचल उस समय सिर्फ 12 साल की थी। उसके घरवालों ने उसे मरा हुआ मान लिया था।

  2. चंचल बाढ़ में अपने माता-पिता से बिछड़ गई थी। इसके बाद उसे किसी ने जम्मू के अनाथालय में भेज दिया। लड़की को घर भेजने में मदद करने वाले अलीगढ़ चाइल्ड लाइन निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि कुछ महीने पहले ही चंचल ने अलीगढ़ के बारे में बताना शुरू किया।

  3. मिश्रा के मुताबिक, इसके बाद आश्रम वालों ने अलीगढ़ पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने केदारनाथ त्रासदी में अलीगढ़ के परिवारों से बिछड़े लोगों का डेटा निकाला। इसके बाद लड़की को घर भेजा गया।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      परिवार के साथ चंचल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ