एक ही दिन दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलवाएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

https://ift.tt/2EvKQPG

नेशनल डेस्क. एक ही दिन में कांग्रेस के तीन नेता, तीन अलग-अलग राज्यों में सीएम पद की शपथ लेंगे। सुबह राजस्थान में अशोक गहलोत ने सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद दोपहर के वक्त कमलनाथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएम पद की शपथ दिलाई। आज का दिन मध्य प्रदेश की राज्यपाल के लिए भी खास है, क्योंकि कमलनाथ के बाद आनंदीबेन पटेल छत्तीसगढ़ जाएंगी और वहां पर भूपेश बघेल को राज्य के सीएम पद की शपथ दिलाएंगी। ये पहला मौका है जब एक ही दिन एक राज्यपाल दो राज्यों के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आनंदीबेन पटेल के पास मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ का भी अतिरिक्त प्रभार है।

- 14 अगस्त 2018 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे बलराम दास टंडन का निधन हो गया था। इसके बाद आनंदी बेन पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई गई थी। बता दें कि मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल को ही छत्तीसगढ़ का प्रभार देने की परंपरा रही है, इससे पहले शेखर दत्त के इस्‍तीफे के बाद मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल रामनरेश यादव को छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

कमलनाथ ने 18वें सीएम के तौर पर शपथ ली :कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। कमलनाथ प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहला बड़ा फैसला किसानों की कर्जमाफी का लेंगे। हालांकि, इस बीच सिख विरोधी दंगों पर दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर ऐतराज जताया है। अदालत ने कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
first time one governor anandiben patel oath two cm same day

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ