पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति छात्रों से बोले- किसी से झगड़ा हो जाए तो उसकी पिटाई या मर्डर करके आना

http://bit.ly/2AlUVeg

गाजीपुर. जौनपुर केपूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपतिप्रो. राजाराम यादव ने छात्रों के बीच विवादास्पदबयान दिया। कुलपति नेछात्रों से कहा कि अगर आप पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र हैं और किसी से झगड़ा हो जाए तो रोते हुए मेरे पास नहीं आना। सामने वाले की पिटाई कर देनाऔर जरूरत पड़े तो उसका मर्डर कर देना।वे जौनपुर में एक कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।कुलपति का कहना है किउनकी भाषा शैली ऐसी ही है, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

  1. समारोह में कुलपति ने कहा कियुवा छात्र वही होता है जो चट्टानमें पैर मारता है तो पानी की धार निकल पड़तीहै। छात्र अपने जीवन में जो संकल्प लेता है, उसे पूरा करता है। उसी को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का छात्र कहते हैं।

  2. बाद में सफाई देते हुए प्रो. यादव नेकहा किहम छात्रों को बहादुर बनाने की बात कर रहे थे। मेरे विचार साहित्यिक भाषा में थे। मेरा उद्देश्य यह था किकभी मेरे पास रोते मत आना। हमने मर्डर करके आने की बात नहीं कही।

  3. प्रो.राजाराम यादव नेइसी साल मई में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 17वें कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फिजिक्स के प्रोफेसर थे।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      प्रो. राजाराम यादव। - फाइल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ