जहां थी सरकार, वो तीनों राज्यों को हार गई बीजेपी, लेकिन इस बीच उनके लिए एक खुशी की खबर है

https://ift.tt/2PzmpCh

नेशनल डेस्क. पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। जिन तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान) में बीजेपी की सरकार थी, वहां पर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तीनों राज्यों में हार की खबर से बीजेपी दुखी है, लेकिन इस बीच खुशी की खबर ये है कि पहली बार मिजोरम में उनका खाता खुला है। मिजोरम 1987 में देश का 23वां राज्य बना। तब से यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) या कांग्रेस की सरकार है। लेकिन पहली बार यहां से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वॉइन करने वाले बुद्ध धन चकमा ने जीत हासिल की।

मिजोरम का रिजल्ट : यहां पर कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन इस बार मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने कांग्रेस को पटखनी देते हुए बड़े अंतर जीत हासिल कर ली। एमएनएफ (MNF) ने 26 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस को सिर्फ 5 सीटें मिलीं।

10 साल बाद आई एमएनएफ : मिजोरम में 10 साल बाद आई एमएनएफ पार्टी को 21 सीटों का फायदा हुआ, जबकि कांग्रेस ने 29 सीट गवां दी। इन सबके बीच बीजेपी के लिए अच्छी खबर है। यहां पर बुद्ध धन चकमा ने पहली बार बीजेपी की जीत का खाता खोला। एक साल पहले इन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी को ज्वॉइन की थी।

11419 वोट मिले : बुद्ध धन चकमा को टुईचॉन्ग सीट से 11419 वोट मिले। उन्होंने बहुमत हासिल करने वाली पार्टी मिजो नेशनल फ्रेंट के नेता रसिक मोहन चकमा को 1594 वोटों से हराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
one man who buddha dhan chakma won single bjp seat in mizoram

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ