इंटरनेशनल डेस्क। कनाडा के ससकाटून में दो बच्चों को हीरो माना जा रहा है। ये अपनी दादी की जान बचाकर सुर्खियां बटौर रहे हैं। 10 साल के कियान और 7 साल ग्रेसन दादी के साथ घर पर फिल्म देख रहे थे। तभी 62 साल की दादी को हार्ट अटैक आया। उस वक्त घर पर बच्चे के अलावा कोई नहीं था। दादी को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसी हालत देख दोनों दादी को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन देने लगे। जिससे सांस आने में मदद मिली। CPR देने के बाद बच्चों ने 911 पर इमरजेंसी कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। दादी को सही समय पर अस्तपाल भेजा गया और अब वो पूरी तरह ठीक हैं। चैटरसन ने बताया कि वो पूरी तरह ठीक हैं और जिस तरह बच्चों ने जान बचाई वो वाकई काबिलेतारीफ है। दादी की जान बचाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है। उनको मेदावी हेल्थ सर्विस वेस्ट हेडक्वार्टर की तरफ से स्टार अवॉर्ड्स दिया गया।
सीपीआर क्या है -
सीपीआर एक आपातकालीन स्थिति में प्रयोग की जाने वाली प्रक्रिया है जो किसी व्यक्ति की धड़कन या सांस रुक जाने पर प्रयोग की जाती है। सीपीआर में बेहोश व्यक्ति को सांसें दी जाती हैं, जिससे फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है और सांस वापस आने तक या दिल की धड़कन सामान्य होने तक छाती को दबाया जाता है जिससे शरीर में पहले से मौजूद ऑक्सीजन वाला खून संचारित होता रहता है।हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, डूबना, सांस घुटना और करंट लगना जैसी स्थितियों में सीपीआर की आवश्यकता हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ