https://ift.tt/2L46MSt
नेशनल डेस्क। IND-AUS टेस्ट मैच के दौरान दिखा अजीब नजारा देखने को मिला। एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारतीय टीम सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में पहला झटका फिंच के रूप में लगा, फिंच को अश्विन ने टी से ठीक पहले 11 रनों पर पवेलियन भेजने का काम किया। इस विकेट के बाद मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों ने अश्विन को बधाई दी। रोहित शर्मा भी अश्विन से हाथ मिलाने के लिए आगे आए, लेकिन अश्विन ने उन्हें इग्नोर किया। ऐसा भी हो सकता है कि अश्विन ने उस समय रोहित के हाथों की ओर ध्यान ही ना दिया हो, लेकिन रोहित करीब 10 सेकंड तक अश्विन से हाथ मिलाने की कोशिश करते रहे। जब अश्विन की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो रोहित उनकी पीठ को थपथपाकर आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है यूजर्स कमेंट कर रहे है कि रोहित से हाथ भी नहीं मिलाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ