बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शख्स अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को घरीसते हुए पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंच गया। वो ये साबित करना चाह रहा था कि उसकी वाइफ ने पोर्न फिल्म में काम किया है। ये साबित करने के लिए उसने पुलिस अफसरों को एक वीडियो क्लिप भी दिखाई। साइबर विंग ने क्लिप की जांच की और बताया कि वीडियो में दिख रही महिला कोई और है लोकिन वो इस बात को भी मानने को राजी नहीं है। शख्स पोर्न देखने का आदी बताया जा रहा है। उसकी आदतों से परेशान होकर आखिकर उसकी वाइफ अपने मायके चली गई है।
प्रेग्नेंट वाइफ को घसीटते पहुंचा थाने
- ये शख्स पूर्वी बेंगलुरु का रहने वाला है और ई-कॉमर्स पोर्टल में डिलिवरी पर्सन का काम करता है। वो पोर्न देखने का आदी था और एक दिन ऐसा ही एक वीडियो देखते वो भड़क गया।
- वुमन हेल्पलाइन की काउंसलर वनीथा सहायावानी ने बताया कि शख्स अपनी 4 महीने की प्रेग्नेंट वाइफ को घसीटते हुए पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंच गया था।
- शख्स ने पुलिस को एक पोर्न वीडियो की क्लिप दिखाई और वाइफ को पीटते हुए आरोप लगाने लगा कि वीडियो में दिख रही महिला उसकी वाइफ है।
- शख्स ने आरोप लगाया कि वीडियो में दिख रही महिला और उसकी वाइफ की बॉडी पर एक जैसे निशान हैं। अपनी बात साबित करने के लिए वो पुलिस के सामने ही उसे परेशान करता रहा।
- इसके बाद पुलिस अफसरों ने कपल को महिला हेल्पलाइन पर काउंसलिंग के लिए भेजा। पर यहां भी वो शख्स एक ही बात साबित करने में लगा रहा कि वीडियो में दिख रही महिला उसकी वाइफ है।
- इसके बाद पुलिस की टीम ने साइबरक्राइम विंग की मदद ली। उन्होंने वीडियो की जांच की और बताया कि वीडियो में दिख रही महिला उसकी वाइफ नहीं है लेकिन शख्स नहीं माना और वीडियो में दिख रहे शख्स को खोजता रहा।
ज्यादा पोर्न देखने से हुआ ये हाल
- काउंसलर ने बताया कि उसकी वाइफ पर शक करने की आदत और जरूरत से ज्यादा पोर्न देखने के चलते ये स्थिति हुई कि वो अपनी वाइफ और पोर्न एक्ट्रेस के बीच में फर्क नहीं कर पा रहा है।
- काउंसलर ने कहा कि उसे तुरंत साइकोलॉजिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है और हमने उसे निम्हन्स (मेंटल हॉस्पिटल) में दिखाने की सलाह दी लेकिन इस बात को वो खारिज करता रहा।
- वहीं, वाइफ उसके फिजिकल और मेन्टल टॉर्चर से परेशान होकर आंध्रप्रदेश में अपने मायके लौट गई है। दोनों का एक बच्चा पहले से है और वाइफ फिर प्रेग्नेंट है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ