सलमान सबसे ज्यादा 253 करोड़ रु कमाने वाले सेलेब्रिटी, विराट कोहली का दूसरा नंबर

https://ift.tt/2QaimkR

मुंबई. फोर्ब्स की लिस्ट में सलमान खान (52) लगातार तीसरे साल देश के सबसे ज्यादा कमाई वाले सेलेब्रिटी रहे हैं। फोर्ब्स की इंडिया सेलेब्रिटी-100 लिस्ट के मुताबिक सलमान ने 12 महीने (1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018) में 253.25 करोड़ रुपए कमाए। क्रिकेटर विराट कोहली 228.09 करोड़ रुपए की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार का तीसरा नंबर है। उनकी कमाई 185 करोड़ रुपए रही।

  1. 2018 में सबसे ज्यादा कमाई वाले 5 सेलेब्रिटी

    सेलेब्रिटी पिछले साल कमाई (रुपए करोड़) इस साल कमाई (रुपए करोड़)
    सलमान खान 232.83 253.25
    विराट कोहली 100.72 228.09
    अक्षय कुमार 98.25 185
    दीपिका पादुकोण 68 112.8
    महेंद्र सिंह धोनी 63.77 101.77
  2. दीपिका पादुकोण की कमाई में पिछले साल की तुलना में 43 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। उन्होंने पहली बार टॉप-5 में जगह बनाई है। फोर्ब्स ने साल 2012 में इंडिया सेलेब्रिटी-100 लिस्ट की शुरुआत की थी।

  3. प्रियंका चोपड़ा की रैंक इस बार 42 पायदान फिसल गई। इस बार वो 49 वें नंबर पर रहीं। पिछले साल 7वां नंबर था। उनकी कमाई में भी तेज गिरावट आई है। एक साल में प्रियंका की इनकम 68 करोड़ रुपए से घटकर 18 करोड़ रुपए रह गई।

  4. शाहरुख खान दूसरे नंबर से फिसलकर इस साल 13वें नंबर पर आ गए। उनकी कमाई सिर्फ 56 करोड़ रुपए रह गई। पिछले साल उन्होंने 170.50 करोड़ रुपए कमाए थे।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Salman Khan Tops in Forbes India Highest Earning Celeb 2018

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ