पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव यूके में रह रहा है, विदेश राज्य मंत्री ने राज्यसभा में बताया

http://bit.ly/2VdLjv2

नई दिल्ली. 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी यूके में है। ब्रिटेन के अधिकारियों ने भारत को यह जानकारी दी है। विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में ऐसा कहा। उन्होंने सदन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ऑफ मैनचेस्टर ने भारतीय एजेंसियों को बताया कि जांच में इस बात का पता चला कि नीरव यूके में रह रहा है।

  1. इस साल अगस्त में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जरिए सरकार ने यूके से नीरव के प्रत्यर्पण की अपील की थी। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन में भारत की अपील पर विचार किया जा रहा है।

  2. नीरव मोदी को ढूंढ़ने के लिए इस साल जून में विदेश मंत्रालय ने कई यूरोपीय देशों को पत्र लिखकर मदद मांगी थी। हालांकि, जून में ही न्यूज पेपर द संडे टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि नीरव लंदन में अपने ज्वेलरी स्टोर के ऊपर स्थित फ्लैट में रह रहा है।

  3. पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले नीरव इस साल जनवरी में विदेश भाग गया था। फ्रॉड का खुलासा फरवरी के पहले हफ्ते में हुआ था। घोटाले की शुरुआत पीएनबी की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच से 2011 में हुई। फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (एलओयू) के जरिए घोटाला किया गया। साल 2011 से 2018 के बीच हजारों करोड़ की रकम विदेशी खातों में ट्रांसफर की गई।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Nirav Modi located in UK British authorities inform India says Govt

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.