कमला मिल्स के सामने निर्माणाधीन इमारत में लगी आग, मौके पर 5 फायर ब्रिगेड मौजूद

http://bit.ly/2QbBHNT

मुंबई. लोअर परेल केकमला मिल्स कंपाउंडके सामने शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई। मौके पर 5 फायर ब्रिगेड राहत और बचाव कार्य में जुटीहैं।फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकीहै। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।हादसे के वक्त इमारत में काम करने वाले मजदूर मौजूद थे। सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहाहै।

पिछले कुछ दिनों में मुंबई में आग लगने की घटनाएं बढ़ीं हैं। 27 दिसंबर की शाम शहर के चेंबूर इलाके में तिलक नगर के गणेश गार्डन स्थित सरगम सोसाइटी में भीषण आग लग गई थी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई।

पिछले साल दिसंबर में भी कमला मिल्स कंपाउंड में हुआ था भीषण अग्निकांड

पिछले साल 26 दिसंबर को भीमुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड के दो पबों में भीषणअग्निकांड की घटना हुई थी। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी,करीब 60 लोग झुलस गए थे।

6 साल में 29,140 आग की घटनाएं :जून महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 6 साल में मुंबई में आग की 29,140 घटनाएं दर्जकी गईहैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आग लगने के बाद इमारत से उठ रहा धुंआ।
Fire breaks out in an under construction building near Kamala Mills compound in mumbai.

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.