22-37 साल की महिलाएं कर रहीं ज्यादा काम, लेकिन घरेलू जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर

http://bit.ly/2AmiMKU

नई दिल्ली. 22 से 37 साल तक की कामकाजी महिलाएं ऑफिस में ज्यादा घंटे तक काम कर रही हैं। वह ज्यादा कमा भी रही हैं। लेकिन अब भी घर की ज्यादातर जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर हैं। ऐसी महिलाएं चाहती हैं कि घरेलू काम और आमदनी में उनकी पुरुषों के बराबर हिस्सेदारी हो। लेकिन समाज में व्याप्त मान्यताएं उनकी इस ख्वाहिश पर भारी पड़ती हैं। एक ताजा शोध में यह जानकारी सामने आई है।

  1. अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिसक्स के आंकड़ों के मुताबिक औसतन 19% पुरुष रोज घर पर कपड़े धोने, साफ-सफाई और अन्य काम करते हैं। जबकि इनके मुकाबले 49% महिलाएं यह काम करती हैं। वे रोजमर्रा के इन कामों ज्यादा समय खर्च करती हैं।

  2. प्यू रिसर्च सेंटर के सीनियर रिसर्चर रिचर्ड फ्रे के मुताबिक साल 2017 में 78% युवा महिलाओं ने 50 हफ्ते काम किया। यह वर्ष 2000 में युवा महिलाएं जितना काम करती थीं, उससे 72% अधिक है। उन्हें वेतन भी अधिक मिल रहा है और वे परिवार की कमाई में ज्यादा योगदान कर रही हैं।

  3. 22 से 37 साल की युवा महिलाएं अब औसतन 39,000 डॉलर (करीब 27 लाख रुपए) कमा रही हैं। वर्ष 2000 में होने वाली 37,100 डॉलर करीब 26 लाख रुपए) की कमाई से अधिक है। इसके अलावा उनकी अतिरिक्त कमाने की काबिलियत पारिवारिक आय में अधिक योगदान कर रही है।

  4. यूनिवर्सिटी ऑफ टोरेंटो के समाज शास्त्र की प्रोफेसर मेलिसा मिल्की कहती हैं कि महिलाएं भले पारिवारिक आय में अधिक योगदान कर रही हों। लेकिन इनमें से ज्यादातर महिलाएं घरेलू काम भी करती हैं जिसमें उन्हें कोई कमाई नहीं होती है।

  5. जब हम महिला-पुरुष के वेतन में खाई की बात करते हैं तो अक्सर इस बात को नरजअंदाज कर देते हैं हैं कि वे घर पर क्या काम करती हैं। जबकि लोगों के कामकाजी और घरेलू जीवन में संतुलन बिठाने के लिए इस पर गौर करने की जरूरत है।

  6. यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना के समाजशास्त्र के प्रोफेसर जिल यावोर्स्की के मुताबिक इस बदलाव के लिए अमेरिकी सरकारी नीतियों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। महिला-पुरुष में समानता के लिए युवा महिलाओं को किफायती चाइल्ड केयर, पेड फैमिली लीव जैसे उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Womens do more work but domestic responsibilities are on their shoulders says research

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.