शादी के आठ महीने बाद बिछड़े थे, अब 72 साल बाद पत्नी से
कन्नूर . केरल के नारायणन नांबियार (90) बिछड़ने के 72 साल बाद अपनी पहली पत्नी सारदा (86) से मिले। दरअसल, दोनों की शादी 1946 में हुई थी। उसी साल कन्नूर में कृषि आंदोलन हुआ। इसमें शादी के 8 महीने बाद नारायणन और उनके पिता को जेल हो गई।
कुछ समय बाद जेल में नारायणन के पिता की मौत हो गई। 8 साल बाद नारायणन जेल से रिहा हुए तो पता चला कि सारदा के परिवार वालों ने उनकी शादी कहीं और कर दी। फिर, नारायणन ने भी दूसरी शादी कर ली। अब उनके 7 बच्चे हैं। नारायणन की भतीजी सांथा ने इस कहानी पर '30 दिसंबर' नाम की किताब लिखी। जिसे पढ़कर सारदा के बेटे भार्गवन ने सांथा से मुलाकात की और दोनों को मिलाने की ठानी।
इसके बाद परिवार वालों ने कन्नूर के परसिनिकदावु गांव में दोनों की मुलाकात कराई। इस दौरान दोनों ने अपना दुख-दर्द साझा किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सारदा जब नारायणन से मिलीं तो उन्होंने अपनी नजरें झुका ली थी। वहीं, जब नारायणन ने कहा अब मैं चलता हूं। तब सारदा ने सिर हिलाकर जवाब दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं