सड़क हादसे में दो महिला समेत पांच की मौत, 15 जख्मी

http://bit.ly/2RmaDjn

रत्नागिरी. महाराष्ट्र में शुक्रवार की सुबह एक डंपर और वैन के बीच टक्कर हुई। इसमें दो महिला समेत पांच की मौत हो गई, जबकि 15 लोग जख्मी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा रत्नागिरी जिले में दापोली-खेड रोड पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, यात्रियों से भरी वैन दापोली से खेद की तरफ जा रही थी। तभी सामने आ रहा तेज रफ्तार डंपर इससे टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान महदुकर गंगराम कम्बले, जगदीश शांताराम पर्दुले, मदिया शेख, फैमिना शेख के रूप में हुई। घायलों को मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Passenger Killed in Road Accident between Dumper and Van in Ratnagiri Maharashtra

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.