राजस्थान के 5 शहर 0 डिग्री से नीचे; उत्तर भारत में रेड अलर्ट

http://bit.ly/2AiDMSH

नई दिल्ली.मौसम विभाग ने उत्तर भारत को रेड अलर्ट की श्रेणी में शामिल कर प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा है। शीतलहर और सर्दी के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पंजाब के आदमपुर में माइनस -1.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया, तो राजस्थान के फतेहपुर में-4.5, जोबने में -5.0, राजसमंद में -1.5, माउंट आबू में -1.0 और चुरू में-0.6डिग्रीतापमान रहा।हरियाणा के हिसार में 0.3 डिग्री, पंजाब के अमृतसर में 0.8 डिग्रीऔर उत्तर प्रदेशके आगरा में 1.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

  1. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी यूपी व पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री या उससे भी सामान्य से कम रहा तो जम्मू-कश्मीर, हिमालच प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम यूपी व पश्चिम राजस्थान में भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री नीचे 20 डिग्री और हवा में नमी की मात्रा 45-100 फीसदी के बीच दर्ज की गई।

  2. जयपुर/जोधपुर.जयपुर में एक रात में ही पारा 2.5 डिग्री गिरकर 5.1 डिग्री चला गया। जयपुर, भरतपुर, अलवर और िचत्तौड़गढ़ समेत ज्यादातर शहरों में यह इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। जोधपुर में पारा 1 डिग्री गिरकर 45 साल में दिसंबर के न्यूनतम स्तर 4.6 पर पहुंच गया।

    ठंड से दो किसानों की मौत : सर्दी ने दो किसानों की जान ले ली। झालावाड़ के झालरापाटन क्षेत्र में गोविंदपुरा निवासी मोहनलाल (55) तथा टोंक जिले के पीपलू में केसरलाल की मौत हो गई। दोनों खेतों पर सिंचाई व रखवाली के लिए गए हुए थे।

    cold

  3. नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड रोज नए रिकार्ड बना रही है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 2.6 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले पांच साल का रिकार्ड है। इससे पहले 28 दिसंबर, 2014 को भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, पिछले दस साल में इससे नीचे तापमान सिर्फ एक बार 30 दिसंबर, 2013 को 2.4 डिग्री दर्ज किया गया था।

    और गिर सकता है पारा :मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही होती है तो दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान नीचे गिरकर 2 डिग्री दर्ज होगा जो पिछले 10 साल में दिसंबर की सबसे ठंडी रात का नया रिकार्ड होगा। इतना ही नहीं पंजाब में रविवार और राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन गंभीर शीतलहर, अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री तक नीचे जा सकता है और ठिठुरन बढ़ सकती है।

    आगे क्या : दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर के साथ पाला भी अगले दो दिन तक जारी रहेगा। रविवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज होगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कोहरा रहेगा, जिसमें दृश्यता 500 मीटर तक गिरेगी। वहीं, 1 जनवरी को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसके असर से उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में जनवरी के पहले सप्ताह में भी शीतलहर चलती रहेगी।

    cold

  4. भोपाल.उत्तर से आ रहीं बर्फीली हवाओं से भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 25 से ज्यादा शहर शीतलहर की चपेट में हैं। 19 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शनिवार को कान्हा 0 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। बैतूल, पचमढ़ी, अमरकंटक और बांधवगढ़ में रात का तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले एक-दो दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

    भोपाल में ठंड के तेवर बरकरार:राजधानी में तेज ठंड का दौर जारी है। यहां शनिवार को रात का तापमान 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम था। दिन के तापमान में भी हल्का सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की बढ़त के साथ 22.6 पर पहुंचा। यह भी सामान्य से 2.6 डिग्री कम था।


    आगे क्या : मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ अभी पाकिस्तान के आस-पास बना हुआ है। ऐसे में भोपाल सहित लगभग पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर की रात का तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है।

    cold



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      कश्मीर में जमने लगी डल झील।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.