India vs Australia : जसप्रीस बुमराह ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने, मां की एक बात ने बना दिया सबसे घातक गेंदबाज

http://bit.ly/2CCVOAY

नेशनल डेस्क. भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शुक्रवार का दिन जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नाम रहा। उन्होंने 6 विकेट लेने के साथ ही 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले साल में अब तक 45 विकेट हासिल किए हैं।

- बुमराह ने 6 विकेट में से 4 विकेट यॉर्कर गेंदों पर लिए। ऐसे में बताते हैं आखिर उन्होंने ऐसा यॉर्कर डालना कैसे और कहां से सीखा।

बुमराह के यॉर्कर के पीछे हैं उनकी मां : मीडिया में बुमराह की यॉर्कर को लेकर एक किस्सा वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब वो 12 साल के थे, तब से ही घर पर बॉलिंग की प्रैक्टिस किया करते थे। जब वो घर के अंदर प्रेक्टिस करते थे तब काफी आवाज होती थी। बार-बार आवाज से बुमराह की मां परेशान हो गईं। उन्होंने कहा कि घर में प्रेक्टिस करनी है तो करें, लेकिन शर्त रखी कि आवाज नहीं होनी चाहिए।
- इसके बाद बुमराह ने एक अलग तरीका निकाला। वो गेंद का टिप्पा उस जगह पर मारने लगे जहां फर्श और दीवार का निचला हिस्सा आपस में मिलता था। इसकी वजह से आवाज भी कम होती थी और देखते ही देखते बुमराह की यॉर्कर भी परफेक्ट हो गई।

मुंबई इंडियंस में रहकर की प्रैक्टिस : इसके बाद बुमराह ने मुंबई इंडियंस में रहकर अपनी यॉर्कर को और तराशा। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने बुमराह को यॉर्कर और स्लोअर यॉर्कर पर कई अहम बातें बताई, जिसकी वजह से आज वो एक बड़े गेंदबाज बन गए हैं।

बुमराह ने तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड :भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में तीसरे दिन 6 विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुमराह पहले ऐसे भारतीय गेंदबाज बन गए, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर के पहले साल में अब तक 45 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय गेंदबाज दिलीप दोशी का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले भारत की ओर से डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिनर दिलीप दोशी के नाम था, जिन्होंने 39 साल पहले 1979 में 40 विकेट चटकाए थे।

#Jasprit Bumrah #India vs Australia Series #Melbourne Test Third Day #Jasprit Bumrah's Yorker



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs Australia : what is the story behind jasprit bumrah's yorker

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.