एक साल में 18 अमीरों की संपत्ति 2 लाख करोड़ रु. घटी, मित्तल को सबसे ज्यादा नुकसान

http://bit.ly/2TjgMdH

नई दिल्ली. देश के 18 अमीरों की संपत्ति इस साल 2.08 लाख करोड़ रुपए घट गई। दुनिया की सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल को सबसे ज्यादा 39,200 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। उनकी संपत्ति इस साल 29% कम हो गई। मित्तल लंदन में रहते हैं लेकिन भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है।सन फार्मा के फाउंडर दिलीप सांघवी को 32,200 करोड़ रुपए का दूसरा बड़ा नुकसान हुआ।

  1. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर की वजह से इस साल भारत समेत पूरे एशिया के अमीरों की संपत्ति में कमी आई है।

  2. इन 18भारतीय अमीरों को इस साल नुकसान हुआ

    नाम नेटवर्थ में कमी (रु/करोड़) मौजूदा नेटवर्थ (रु/करोड़)
    लक्ष्मी निवास मित्तल 39,200 98,000
    दिलीप सांघवी 32,200 57,540
    गौतम अडानी 18,690 53,900
    कुमार मंगलम बिड़ला 17,850 45,570
    के पी सिंह 13,230 31,850
    विक्रम लाल 12,670 35,350
    सावित्री जिंदल 11,340 52,290
    पंकज पटेल 10,080 27,020
    साइरस पूनावाला 9,450 55,790
    मिकी जगतियानी 8,750 28,210
    अजय पीरामल 7,770 26,250
    बेनु गोपाल बांगड़ 5,313 39,970
    प्रकाश हिंदुजा 5,152 27,090
    अशोक हिंदुजा 5,152 27,090
    अजीम प्रेमजी 3,633 1.22 लाख
    शिव नडार 3,444 93,800
    अनिल अग्रवाल 2,548 24,990
    राहुल बजाज 1,596 33,250
  3. दुनिया के 500 अमीरों की संपत्ति बताने वाले ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के 23 अमीर शामिल हैं। इनमें से सिर्फ 5 की संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है।

  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति इस साल 27,790 करोड़ रुपए बढ़ी। वो चीन के अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए।

  5. ये 5 भारतीय अमीर इस साल फायदे में रहे

    नाम नेटवर्थ में बढ़ोतरी (रु/करोड़) मौजूदा नेटवर्थ(रु/करोड़)
    मुकेश अंबानी 27,790 3.09 लाख
    राधाकृष्णन दमानी 14,280 62,930
    उदय कोटक 6,489 78,400
    नुस्ली वाडिया 6,461 51,380
    सरथ रतनावाड़ी 5,257 27,090


    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      लक्ष्मी निवास मित्तल।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.