पुलवामा में सुरक्षा बलों ने जैश के दो आतंकी मार गिराए, तलाशी अभियान जारी

http://bit.ly/2EUNYow

श्रीनगर.कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस को यहां के हाजिन पयीन गांव में कुछ आतंकियों को मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर शुक्रवार देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

एक अधिकारी ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी एक घर में छिपे थे। जवानों ने उन्हें समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्हों फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आतंकी मारे गए। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद मिला है।

शुक्रवार को पुलवामा में आतंकी मारा गया

यहां कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। इलाके में दूसरे दिन एहतियातन इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई। शुक्रवार को भी सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी इशफाक यूसुफ को ढेर कर दिया था। कार्रवाई के विरोध में लोगों के प्रदर्शन से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
- फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.