खदान में फंसे 15 मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन 18वें दिन जारी, 3 हेलमेट मिले

http://bit.ly/2BJQl9Q

शिलांग.मेघालय के जयंतिया हिल्स जिले की अवैध कोयला खदान में फंसे हुए 15 मजदूरों का 18 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। उन्हें निकालने के लिए शनिवार को भीरेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।टीम को तीन हेलमेट मिले हैं। ये मजदूर 13 दिसंबर सेखदान में फंसेहैं।

370 फीट गहरी इस खदान में 70 फीट तक पानी भरा है। इसे निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम की गुहार के बाद एयरफोर्स का एक विमान शुक्रवार को 21 जवानों के साथ 100 हॉर्सपॉवर के 10 पंप लेकर पहुंचा। वहीं, विशाखापट्टम से नेवी के गोताखोर अभियान में शामिल होने पहुंच रहे हैं। ओडिशा से फायर सर्विस टीम के 20 सदस्य ऑपरेशन में साथ देंगे।

Meghalaya miners rescue

किर्लोस्कर की टीम भी मदद के लिए पहुंची
इन दोनों टीमों के अलावा बचाव अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमों के साथ लगी हुई हैं। इनके अलावा निजी कंपनी किर्लोस्कर की टीम हाईपावर पंप के साथ पहले ही पहुंच चुकी है। इस कंपनी ने इंडोनेशिया की गुफा में फंसी फुटबॉल टीम के बचाव अभियान में उपकरण भेजे थे। इससे पहले एनडीआरएफ ने कहा- 'खदान में पानी का स्तर जांचने के लिए गोताखोर क्रेन से उतरा था। 15 मिनट बाद उसने सीटी बजाई तो उसे ऊपर खींच लिया गया। उसने खदान से बदबू आने की बात कही। यह अच्छा संकेत नहीं है। अब उम्मीद कम है। हालांकि, चमत्कार होते हैं और हम अपनी उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं।

रैट होल माइन मतलब मजदूरों की कब्रगाह
खड़ी सुरंगों को रैट होल माइन कहा जाता है। इनमें सिर्फ एक व्यक्ति के गुजरने की जगह होती है। हादसों के बाद 2014 में एनजीटी ने खनन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी अवैध खनन जारी है।

बचाव के लिए वक्त फिसल रहा है

  • एनडीआरएफ के पास उच्च क्षमता के पंप नहीं थे। घटना के दो हफ्ते बाद एयरफोर्स से मदद मांगी गई। इसके लिए किर्लोस्कर के वही पंप चाहिए थे,जो थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को बचाने में लगे थे।
  • एनडीआरएफ के गोताखोर 40 फीट गहराई तक ही जा सकते हैं। जिला कमिश्नर को एक हफ्ता पंप मंगाने के लिए मेघालय सरकार को चिठ्ठी लिखने में, दूसरा हफ्ता कोल इंडिया से मदद मांगने में लग गया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meghalaya rescue operation: 13 miners 3 helmets recovered from east jaintia hills on day 18
Meghalaya rescue operation: 13 miners 3 helmets recovered from east jaintia hills on day 18

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.