4.5 साल, 85 देश, मोदी 850 घंटे रहे हवा में

http://bit.ly/2Q8ejAB

नई दिल्ली .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं खूब चर्चा में रहती हैं। मोदी अपने अभी तक के कार्यकाल में 85 देशों का सफ़र कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 850 घंटे का हवाई सफ़र तय किया है। दैनिक भास्कर ने इन विदेश यात्राओं के इस पक्ष को उजागर करने के लिए मोदी की मंजिलों के बीच के अनुमानित नॉन स्टॉप फ्लाइट टाइम का मोटे तौर पर हिसाब लगाया तो दिलचस्प नतीजे सामने आए।

ये बताते हैं कि प्रधानमंत्री इन यात्राओं के दौरान 850 से ज्यादा घंटे हवा में रहे हैं। 16वीं लोकसभा के लिए 16 मई को बहुमत के साथ सत्ता में आने के बाद से अब तक अपने 1600 से अधिक दिन के कार्यकाल में मोदी 170 से अधिक दिन विदेश दौरे पर रहे हैं। मोदी अपने कार्यकाल में 49 यात्राओं में 85 देश पहुंचे। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने दूसरे कार्यकाल के पांच सालों में 37 यात्राओं में 50 देश गए थे।


प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के पहले साल 2014 के बचे हुए छह महीने में 9 देशों की यात्रा पर गए थे। इस दौरान का उनका फ्लाइट टाइम करीब 130 घंटे रहा था। इससे अगले साल उनके 26 विदेशी दौरे हुए जिनकी करीब 42 उड़ानों से तकरीबन 220 घंटे का विमान का सफर रहा।

मोदी की सबसे कम विदेश यात्राएं 2017 में हुईं जब वह 9 देशों के दौरे पर गए और 21 दिन के विदेश प्रवास में उन्होंने 20 उड़ानें भरते हुए करीब 115 घंटे विमान में बिताए। वह 2018 में अभी तक 230 घंटे से अधिक विमान में रहते हुए 36 से अधिक उड़ानों से 22 देश जा चुके हैं।


इस साल का विदेश प्रवास करीब 36 दिन का रहा है। इन दौरों के समय रात का वक्त विमान यात्राओं में अधिकतम इस्तेमाल किया गया। मसलन प्रधानमंत्री का इस साल का अंतिम विदेश दौरा अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन का था। चार दिन के इस दौरे में मोदी 48 घंटे विमान में और बाकी 48 घंटे जमीन पर रहे। वहां उन्होंने 20 से अधिक लीडर्स के साथ बैठकें कीं। उनका यह दौरा अब तक के व्यस्ततम दौरों में गिना जा सकता है। विदेशी यात्राओं के इस बेहतर मैनेजमेंट की सराहना करते हुए पूर्व विदेश सचिव शशांक ने दैनिक भास्कर से कहा कि आज की दुनिया में रीजनल ग्रुपिंग्स बहुत बन गई हैं और विदेश दौरों की जरूरत भी बढ़ गई है।



ऐसे में एक ही दिशा में अनेक देशों को कवर कर लेना अपने आप में एक आर्ट है। राज्यसभा को उपलब्ध कराई गई एक जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर जून 2014 से लेकर अब तक 1484 करोड़ रुपए का खर्च हुआ है। इनमें हॉट लाइन पर हुआ 9 करोड़ रु. का खर्च भी शामिल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4.5 years, 85 countries, Modi is 850 hours in the air

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.