देश-दुनिया की सबसे बड़ी घटनाएं, जिनकी वजह से 2018 को याद किया जाएगा

http://bit.ly/2Amqp49

नई दिल्ली. भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत अभियान 2018 अंत में थम गया। तीन राज्यों में कांग्रेस की वापसी हुई। पाकिस्तान में इमरान खान सियासत में एंट्री के 22 साल बाद पाक के 22वें पीएम बने। अमेजन और एपल एक ट्रिलियन डॉलर (करीब 70 लाख करोड़ रुपए) मार्केट कैप वाली पहली कंपनी बनी। पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने। वे लगातर चौथी बार राष्ट्रपति बनने वाले मौजूदा समय के इकलौते नेता बने। भारत समर्थक इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मलादीव के राष्ट्रपति बने।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर काे सरदार पटेल की 143वीं जयंती पर उनकी इस प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का लोकार्पण किया। इसे गुजरात के साधु बेट नाम के टापू पर बनाया गया। यह टापू नर्मदा जिले के केवड़िया में नर्मदा नदी के किनारे है। सरदार पटेल की यह प्रतिमा अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (97 मीटर) से दोगुनी ऊंची है। इसे देखने के लिए रोजाना 30 हजार लोग आ रहे हैं।

  • यदि किसी व्यक्ति की ऊंचाई 6 फीट है तो यह विशाल प्रतिमा उससे 100 गुनी ऊंची है।
  • सरदार की प्रतिमा के होंठ, आंखें और जैकेट के बटन 6 फीट के इंसान के कद से बड़े हैं।
    • मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हार के बाद अब 12 राज्यों में भाजपा सरकार
    • राहुल ने 59 रैलियांे से 148 सीटें जिताईं, मोदी ने 27 रैलियों से 66

    भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान का रथ पांच साल पहले जहां से चला था, 2018 में वहीं आकर थम गया। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो भाजपा 15 साल से सत्ता में थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा सिर्फ 15 सीटों पर सिमट गई। 2014 में मोदी सरकार के केंद्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से यह पहला मौका था, जब कांग्रेस ने भाजपा से किसी राज्य की सत्ता छीनी। तीनों राज्यों में भाजपा के 73 मंत्रियों ने चुनाव लड़ा था। उनमें से 41 को हार का मुंह देखना पड़ा।

    जीत के अंतर से ज्यादा वोट नोटा को मिले

    मप्र में भाजपा को कांग्रेस से 0.1% वोट ज्यादा मिले। जबकि कांग्रेस को 5 सीटें ज्यादा मिलीं। नोटा को 1.4% वोट मिले। राजस्थान में जीत का अंतर सिर्फ 0.5% था, जबकि नोटा काे 1.3% वोट मिले।

    किसानों की कर्जमाफी का वादा गेमचेंजर

    सरकार बनते ही तीनों राज्यों में कांग्रेस ने कर्जमाफी का वादा पूरा किया। इसका असर यह हुआ कि भाजपा ने असम में कर्जमाफी का वादा निभाया और गुजरात में बिजली के बिल माफ किए।

    • 5 साल पहले जब मोदी लहर शुरू हुई थी तो राजस्थान, मप्र, छग में कांग्रेस 23% सीटें जीत पाई थी। अब 54% सीटें जीतीं।
    • फौज की मदद से अपनी पांचों सीटों पर जीते इमरान। खास बात है कि पहली बार 5% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व की गई थीं।
    • गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान और भारत ने करतारपुर साहिब के लिए कॉरीडोर बनाने की घोषणा की।


    पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आने के 21 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने वाले इमरान खान सियासत में आने के 22 साल बाद सरकार बनाने में कामयाब हुए। उनका प्रधानमंत्री बनना भारत के नजरिए से सही नहीं माना गया। क्योंकि, उनके पीछे पाकिस्तानी फौज और आईएसआई बताई जाती रही है। आतंकियों पर कार्रवाई को लेकर इमरान सरकार के खिलाफ खड़े होते रहे थे। इसलिए उन्हें तालिबान खान भी कहा जाने लगा था। जीत के बाद इमरान ने 31 मिनट का भाषण दिया। इसमें सबसे ज्यादा 2 मिनट 47 सेकंड भारत पर बोले।

    • पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लंदन में बेनामी संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया गया। उन्हें 10 साल और बेटी मरियम को 7 साल की जेल हुई। अब भ्रष्टाचार के दूसरे मामले में नवाज को 7 साल कैद हुई।
    • भारत की ओर से उपराष्ट्रपति ने 26 नवंबर को करतारपुर कॉरीडोर की नींव रखी। इमरान ने 28 नवंबर को पाकिस्तान में नींव रखी।
  1. मालदीव में फरवरी में उस वक्त राजनीतिक संकट शुरू हुआ, जब राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने आपातकाल घोषित किया। महाभियोग की तैयारियों में लगे सांसदों, नेताओं को जेल में डलवा दिया। लाखों लोग सड़कों पर उतरे। सितंबर में चुनाव हुए और मालदिवियन डेेमोक्रेटिक पार्टी के इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को जीत मिली। सोलिह भारत समर्थक हैं, जबकि यामीन चीन समर्थक हैं।

  2. श्रीलंका में 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने यूएनपी नेता और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को बर्खास्त करके पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्सा को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया। विक्रमसिंघे ने बहुमत साबित करने के लिए संसद का सत्र बुलाया तो राष्ट्रपति ने 16 नवंबर तक संसद ही स्थगित कर दी। बर्खास्तगी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई और 51 दिन की लंबी लड़ाई के बाद विक्रमसिंघे की प्रधानमंत्री के पद पर वापसी हुई।

  3. 2 अगस्त को एपल एक ट्रिलियन डॉलर (करीब 70 लाख करोड़ रुपए) मार्केट कैप वाली पहली कंपनी बनी। अगले ही महीने इस एलीट लिस्ट में अमेजन भी शामिल हो गई। एपल के 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की बड़ी वजह है- आईफोन। 2017-18 में आईफोन की बिक्री का आंकड़ा 20 करोड़ से ज्यादा हो गया था। एपल के कुल रेवेन्यू में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी आईफोन की ही रहती है। एपल का मार्केट कैप भारत की अर्थव्यवस्था का 42% और अमेजन का मार्केट कैप 38% है। 9.64 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी बन चुके हैं।

  4. 65 साल के व्लादिमीर पुतिन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए। वह लगातार चौथी बाद राष्ट्रपति चुने जाने वाले मौजूदा समय के दुनिया के इकलौते नेता बने। हालांकि, स्टालिन 30 साल राज कर चुके हैं। रूस के संविधान के मुताबिक, कोई भी शख्स 2 बार से ज्यादा राष्ट्रपति नहीं बन सकता। इसलिए 2008 में पुतिन राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ सके। तब पुतिन प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री रहते हुए संविधान में संशोधन करते हुए 2 बार राष्ट्रपति बनने की बाध्यता खत्म कराई। साथ ही राष्ट्रपति का कार्यकाल भी 4 साल से बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया। पुतिन तब से फिर 2 बार राष्ट्रपति बन चुके हैं।

  5. दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को 1.12 लाख करोड़ रु. में खरीदा। यह ई-कॉमर्स सेगमेंट में दुनिया की सबसे बड़ी डील थी। इसमें फ्लिपकार्ट की वैलुएशन 1.4 लाख करोड़ रु. आंकी गई। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल अपनी हिस्सेदारी बेचकर कंपनी से अलग हो गए। छह महीने बाद 13 नवंबर को पूर्व कर्मचारी द्वारा यौन प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद दूसरे संस्थापक बिन्नी बंसल ने भी ग्रुप सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया।

  6. साल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस ने क्रोएशिया को हराकर दूसरी बार खिताब जीता। रूस में खेले गए टूर्नामेंट में फ्रांस के डिडियर डैसचेंप्स ने बतौर खिलाड़ी और मैनेजर वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड बनाया। एमबापे बेस्ट यंग प्लेयर चुने गए। वर्ल्ड कप को दुनियाभर में 350 करोड़ लोगों ने देखा। यह पिछली बार से 9.3% ज्यादा है। इसके आयोजन में 96 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। यह अब तक का सबसे महंगा फीफा वर्ल्ड कप रहा।

    • भुवनेश्वर में हुए हॉकी वर्ल्डकप में बेल्जियम पहली बार चैंपियन बना। पहली बार फाइनल में फुलटाइम तक गोल नहीं हुआ।
  7. फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स के डेटा चोरी होने की बात सामने आने के बाद मार्क जकरबर्ग को माफी मांगनी पड़ी। फेसबुक के इतिहास में यह हैकिंग की सबसे बड़ी घटना थी। बाद में यह भी सामने आया कि फेसबुक ने कुछ कंपनियों से डेटा शेयरिंग का भी करार कर रखा था। इसके जरिए कुछ कंपनियों ने यूजर का डेटा हासिल कर उनकी जरूरतों को समझा और उसके अनुसार अपने प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग की। फेसबुक के बाद गूगल समेत पांच कंपनियों पर ऐसे आरोप लगे। जकरबर्ग को ब्रिटेन समेत पांच देशों की अदालतों ने समन भेजे हैं। ब्रिटेन की अदालत में वह पेश भी हो चुके हैं।

  8. फ्रांस में महंगाई के खिलाफ एक महिला ने कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद फेसबुक पर एक पोस्ट हुई, जिसमें आंदोलन की अपील हुई। प्रोटेस्ट में पीली जैकेट पहनकर आने को कहा गया। 17 नवंबर को बिना किसी लीडरशिप के करीब तीन लाख लोग फ्रांस की सड़कों पर प्रदर्शन करने लगे। यह यूरोप के इतिहास में 50 साल का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को झुकना पड़ा और टैक्स कटौती करने का ऐलान हुआ। फ्रांस के देखादेखी हंगरी, सर्बिया और अल्बानिया में भी आंदोलन शुरू हो गए।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      2018 biggest events of India and world

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.