सरकारी कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम की हूटिंग, केजरीवाल को चिढ़ाने के लिए भाषण के बीच जोर-जोर से खांसे लोग
नई दिल्ली. यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(अरविंद केजरीवाल ) को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। केजरीवाल जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए, उन्हें चिढ़ाने के लिए लोगों ने जोर-जोर से खांसना शुरू कर दिया। ये कार्यक्रम स्वच्छ गंगा मिशन और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से किया गया था। इसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
लोगों ने केजरीवाल की बात नहीं मानी
शोर ज्यादा होने पर केजरीवाल ने लोगों से शांति रखने की अपील की, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हर्षवर्धन भी मौजूद थे। केजरीवाल की अपील बेअसर होती देख दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने भी लोगों को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर शांत रहने की अपील की।
केजरीवाल को अक्सर सर्दियों में खांसी की दिक्कत रहती था
सार्वजनिक तौर पर बोलते हुए उन्हें अक्सर खांसते देखा जाता था
खांसी के इलाज के लिए केजरीवाल बेंगलुरु स्थित जिंदल नेयर क्योर सेंटर में भी भर्ती हुए थे
केजरीवाल ने इस बीमारी से निजात पाने के लिए सितंबर 2016 में उन्होंने सर्जरी भी करवाई थी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं