अंडमान-निकोबार पहुंचे मोदी, तीन द्वीपों के नाम बदलने का कर सकते हैं ऐलान

http://bit.ly/2rYfNUz

पोर्ट ब्लेयर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पहली बार अंडमान-निकोबार पहुंचे। यहां कार निकोबार में उन्होंने 2004 की सुनामी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। मोदी इस केंद्र शासित प्रदेश में आज हीतीन द्वीपों के नाम बदलने का ऐलान कर सकते हैं। वे यहांसात मेगावॉट के सौर विद्युत संयंत्र और सौर गांव का भी लोकार्पण करेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद सरकार के गठन की घोषणा के 75वें साल पर मोदी पोर्ट ब्लेयर के साउथ पॉइंट परतिरंगा फहराएंगे। साथ ही मरीना पार्क में नेताजी कीमूर्ति पर फूल चढ़ाएंगे।

अंग्रेजों के नाम पर पड़े द्वीपों के नाम बदलेंगे मोदी
मोदी जिन द्वीपों के नाम बदलने का ऐलान कर सकते हैं, उनमें रॉस आइलैंड, नील आइलैंड और हैवलॉक आइलैंड शामिल हैं। इन्हें क्रमश: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड, शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप नाम दिया जा सकता है।दरअसल, 30 दिसंबर 1943 को नेताजी ने दूसरे विश्व युद्ध में जापानियों द्वारा इन द्वीपों पर कब्जा किए जाने के बाद यहां पहली बार तिरंगा फहराया था। तब उन्होंने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का नाम बदलकर शहीद और स्वराज द्वीप करने का सुझाव दिया था। इस दिन की याद में मोदीडाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।

कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री अरोंग में एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे और बुनियादी ढांचों से जुड़ी कुछ परियोजनाओं की नींव रखेंगे। साथ ही वे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए इनोवेशन और स्टार्टअप नीति जारी करेंगे। इसके अलावा वे जनजातीय प्रमुखों और स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा में भी शामिल रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PM Modi in Andaman and Nicobar news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.