नाव पर बैठने के विवाद में बदमाशों ने फौजी को मार डाला

http://bit.ly/2ES5d9f

बेगूसराय.नाव पर बैठने के विवाद में बदमाशों ने शुक्रवार को सेनाके जवान धर्मराज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शाम्हो घाट पर शुक्रवार देर शाम हुई। धर्मराजशाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया केरहने वालेथे। वह शुक्रवार को एक दिन की छुट्टी लेकर गुवाहाटी से घर जा रहेथे।

शुक्रवार को धर्मराज की हत्या कर अपराधियों ने उनका शव नदी के किनारे फेंक दिया था। शुक्रवार को जब वह घर नहीं पहुंचे,तो शनिवार को उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह शाम्हो घाट के पास गेहूं के खेत में शव मिला। जवान हैदराबाद के सिंकदरबाद में तैनात थे। फिलहाल, वह गुहावाटी में ट्रेनिंग कर रहेथे।

शाम्हो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नाव पर बैठने के दौरान धर्मराज की कुछ लोगों से बहस हुई थी। नाव जब शाम्हो घाट पर लगी तो वहां धर्मराज और बदमाशों में उठापटक हुई। कुछ लोगों ने धर्मराज को भागते देखा। बदमाशों ने खदेड़ कर धर्मराज को नजदीक से गोली या धारदार हथियार से कनपटी पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। धर्मराज 2007 से सेना की नौकरी कर रहेथा। परिजनों ने किसी से दुश्मनी नहीं होने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Crooks killed soldier

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.