65 साल की उम्र में महिला ने बच्ची को जन्म दिया
पुंछ . जम्मू-कश्मीर में पुंछ के एक अस्पताल में बुधवार को 65 साल की महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है। महिला के 80 वर्षीय पति हकीम दीन ने इसे अल्लाह का नायाब तोहफा बताते हुए शुक्रिया अदा किया है। दंपती का 10 साल का एक बेटा भी है।
महिला ने बताया कि वह सामान्य रूप से मां बनी है। सीएमओ डॉ. मुमताज बट्टी और जिला अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. गुलाम अहमद मलिक ने बताया कि महिला का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है। इसलिए उनका दावा नहीं माना जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत में आमतौर पर 47 साल में महिलाओं की मासिक धर्म की प्रक्रिया बंद हो जाती है। इसके बाद महिलाएं मां नहीं बन पाती हैं।
लेकिन आईवीएफ की तकनीक से इससे भी बड़ी उम्र में महिलाएं मां बन चुकी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं