LIC का प्लान : सिर्फ एक बार देने होंगे पैसे, फिर जिंदगीभर रिटर्न मिलने की गारंटी; हर साल मिनिमम मिलेंगे 32150 रुपए

http://bit.ly/2rVVF5m

न्यूज डेस्क।भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपना नया प्लान 'जीवन शांति' लॉन्च कर दिया है। LIC का ये वन टाइम इनवेस्टमेंट प्लान है। उसका कहना है कि एक बार निवेश करने के बादजिंदगीभरगारंटेड इनकम होगी। यानी ये प्लान पेंशन की तरह काम करेगा। पेंशन को मंथली, क्वार्टरली, हाफ-ईयरली या एनुअली भी ले सकते हैं। इस प्लान में आपको सालाना मिनिमम 32150 रुपए मिलेंगे।

ऐसे मिलेगा प्लान का फायदा

LIC के इस प्लान में आपको एक बार में पूरा पैसा देना होगा। इसके लिए मिनिमम अमाउंट 5 लाख रुपए और मैक्सिमम 1 करोड़ रुपए है। आप 10 लाख, 25 लाख और 50 लाख रुपए भी एक बार में इन्वेस्ट कर सकते हैं। पेंशन लेने के लिए आपकी उम्र 30 साल होना जरूरी है। यानी आप जो पैसा इस प्लान में इन्वेस्ट करेंगे उसकी पेंशन 30 साल की उम्र से लेना शुरू कर सकते हैं।

किस उम्र में कितना पैसा

Example 1:-

आप उम्र 30 साल है और आपने 5 लाख रुपए इन्वेस्ट किए, तब एक साल बाद ही आप पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं।

मंथली 2575 रुपए
क्वार्टरली 7802 रुपए
हाफईयरली 15761 रुपए
एनुअली 32150 रुपए

Example 2 :-

आप 10 लाख रुपए इन्वेस्ट करते हैं और 5 साल के बाद पेंशन शुरू करते हैं तब आपको अलग-अलग इंटरेस्ट मिलेगा।

टाइम एनुअली इंटरेस्ट रेट

5 साल

91800 9.18%
10 साल 128300 12.83%
15 साल 169500 16.95%
20 साल 192300 19.23%

गारंटेड रिटर्न और टैक्स बेनीफिट

इस प्लान में LIC आपको गारंटेड रिटर्न के साथ टैक्स बेनीफिट भी मिलता है। यानी आपको जो पैसे रिटर्न होगा उस पर आपको टैक्स नहीं देना होगा। साथ ही, इस प्लान में आप एक नॉमिनी भी बना सकते हैं। यानी आपके बाद नॉमिनी को बेनीफिट मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

प्लान की डिटेल

हिंदी में जानकारी

अंग्रेजी में जानकारी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
LIC Jeevan Shanti Plan; One Time Investment And Get Guaranteed Life Long Income

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.