भाजपा ने पोस्ट किया प्रोमो, मीडिया के सवाल पर मौन रहे मनमोहन

http://bit.ly/2VeRAGU

नई दिल्ली. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार रात भाजपा के ट्विटर हैंडल से इसका प्रोमो पोस्ट किया गया। शुक्रवार को इस पर मीडिया ने मनमोहन से सवाल किया तो वे बिना जवाब दिए आगे बढ़ गए।

  1. महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाने की मांग की है। यह फिल्म पत्रकार संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। बारू 10 साल तक यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे थे।

  2. उधर, कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने मीडिया से कहा, ''यह भाजपा का किया-धरा है। उन्हें पता है कि (सरकार के) पांच साल पूरे हो गए और उसके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है, ऐसे में वे ध्यान भटकाने के लिए यह हथिकंडे अपना रहे हैं।''

  3. यह फिल्म लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आ रही है, ऐसे में इसकी काफी चर्चा है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में कांग्रेस के अंदर की उठा-पटक को दिखाया गया है। इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा गया है।

  4. इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर ने और सोनिया गांधी का किरदार जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट ने निभाया है। राहुल गांधी की भूमिका में अर्जुन माथुर नजर आएंगे।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को राहुल के साथ केक काटा।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.