मासूम बच्चों पर ये कैसे सितम...देर से स्कूल पहुंचे बच्चे तो टीचर ने कपड़े उतरवाकर धूप में किया खड़ा
नेशनल डेस्क। हैदराबाद. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक स्कूल में छात्रों को टीचर ने अजीब सजा दी। मासूम बच्चों को स्कूल देर से आने के लिए सजा दी मिली। बच्चों को टीचर ने कपड़े उतरवाकर धूप में किया खड़ा कर दिया। यह घटना जिले के पुनगनूर स्थित एक निजी स्कूल की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक
शिक्षक इसलिए नाराज थे क्योंकि बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे। बच्चों से सवाल जवाब करन के बाद नाराज शिक्षक ने उनको कपड़े उतारकर धूप में खड़े रहने का फरमान जारी कर दिया। इसके अलावा बच्चों पर यह भी आरोप हैं कि उन्होंने शिक्षक की बाद को दरकिनार करते हुए अपना होम वर्क भी पूरा नहीं किया था। बता दें कि ये घटना राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के जिले की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं