2018 में इन इवेंट्स और मुद्दों पर देश ने सबसे ज्यादा चर्चा की
नई दिल्ली. 2018 में तीन शादियों की चर्चा सबसे ज्यादा रही। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा और आनंद पीरामल की शादी, रणवीर-दीपिका की शादी और प्रियंका-निक की शादी थी। हनुमानजी की जाति और मी-टू भी सबसे चर्चित मुद्दों में शामिल रहा।
12 दिसंबर को मुंबई में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी आनंद पीरामल से हुई। इससे पहले, उदयपुर में दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई। इसमें हिलेरी क्लिंटन समेत 600 विदेशी हस्तियां शामिल हुईं। अमेरिकी सिंगर बियोन्से ने समारोह में परफाॅर्मेंस दी।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सिंधी और कोंकणी रिवाजों से शादी की। भारत में रिसेप्शन दिया
प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास ने 1 दिसंबर को जोधपुर में ईसाई और हिंदू रिवाज से शादी की। फिर तीन रिसेप्शन दिए।
29 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर मुद्दे पर सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते तक टाल दी। विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस ने 500 जिलों में धर्म सभाएं आयोजित कर राम मंदिर पर कानून के समर्थन में जनमत तैयार करने की कोशिश की। दूसरी ओर, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमान को दलित बताकर नया विवाद छेड़ दिया था।
नवंबर में उत्तरप्रदेश पुलिस का एक वीडियो सामने आया था। इसमें संभल जिले के पुलिसकर्मी बदमाशों को पकड़ने के लिए मुंह से 'ठांय-ठांय' की आवाज निकाल रहे थे। बदमाशों को पकड़ते वक्त एसआई की पिस्तौल जाम हो गई थी। तब उसने मुंह से 'ठांय-ठांय' आवाज निकाली थी। इस दौरान पुलिस ने एक इनामी बदमाश को पकड़ भी लिया था।
दुनियाभर में यौन उत्पीड़न के खिलाफ शुरू हुआ मीटू कैंपेन 2006 में अमेरिकन सोशल एक्टिविस्ट तराना बर्क ने शुरू किया। 2017 में अमेरिकी एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने प्रोड्यूसर हार्वे विन्सटीन पर आरोप लगाए। इस साल सितंबर में तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया कि 10 साल पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इससे भारत में भी मीटू कैंपेन चल पड़ा। इसके बाद आलोक नाथ, अनु मलिक, बिन्नी बंसल जैसे 200 से ज्यादा लोगों पर आरोप लगे। विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर को तो पूरे प्रकरण में पद से इस्तीफा तक देना पड़ गया।
कोई टिप्पणी नहीं