थिएटर में 76 घंटे तक एकल परफाॅर्मेंस देकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की दावेदारी

http://bit.ly/2GLY3FZ

हिसार. गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में चल रहे रक्तरंजित मयूरपंख नाटक का शुक्रवार को चौथा दिन रहा। इसे शुक्रवार रात 8:30 बजे 76 घंटे हो गए। यह एकल में थिएटर से जुड़ा रिकॉर्ड है। इसके लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की दावेदारी की गई है।

इससे पहले अमेरिका के 40 स्टूडेंट्स ने लगातार 76 घंटे मंचन किया था। रोहित कौशिक मंच पर यह प्रस्तुति दे रहे हैं। पैर में दर्द होने के बावजूद वह मंच पर टिके हुए हैं। उन्होंने संवादों के साथ मन मोहन तू मुरली वाला केशव माधव गोपाला...जैसे सॉन्ग पर नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति भी दी। उन्होंने 100 घंटे नाटक मंचन का लक्ष्य बनाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रोहित कौशिक ने लगातार 76 घंटे प्रस्तुति देकर की गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड की दावेदारी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.