कांग्रेस स्थापना दिवस : राहुल गांधी और मनमोहन सिंह की एक साथ केक काटने की तस्वीर वायरल, लोगों ने लिखा- 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म का साइड इफेक्ट

http://bit.ly/2SoVEma

नेशनल डेस्क. कांग्रेस आज अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने केक भी काटा, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसके पीछे वजह संजय बारू की किताब पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का ट्रेलर है, जो एक दिन पहले ही रिलीज हुआ। फिल्म में कांग्रेस के अंदर की उठा-पटक को दिखाया गया है। इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा गया है। ऐसे में राहुल गांधी और मनमोहन सिंह का साथ में केक काटने की तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा कि ये 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म के ट्रेलर का साइड इफेक्ट है।

तस्वीर पर सोशल मीडिया रिएक्शन : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर केक काटने की तस्वीर न्यूज एजेंसी एएनआई ने पोस्ट की। तस्वीर पर एक यूजर ने स्माइली बनाते हुए लिखा 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'।


# एक यूजर ने लिखा- राहुल गांधी- अरे भाई क्या कर रहे हो, केक भी मेरे तरीके से ही काटना होगा।


#


यहां शुरू हुआ विवाद : महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाने की मांग की है। यह फिल्म पत्रकार संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर आधारित है। बारू 10 साल तक यूपीए सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे थे।
- यह फिल्म लोकसभा चुनाव से करीब तीन महीने पहले आ रही है, ऐसे में इसकी काफी चर्चा है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में कांग्रेस के अंदर की उठा-पटक को दिखाया गया है। इसमें यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके परिवार पर निशाना साधा गया है।

#The Accidental Prime Minister #Manmohan Singh #Congress Foundation Day #Rahul Gandhi



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Former PM Dr.Manmohan Singh and Congress President Rahul Gandhi cut a cake on CongressFoundationDay

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.