बॉलीवुड में तीनों खान फ्लॉप, लो बजट फिल्में रहीं हिट

http://bit.ly/2ETyxNz

मुंबई (सनूप सहदेवन).साल 2018 में बॉलीवुड के तीनों खान-सलमान-आमिर-शाहरुख की फिल्में आईं। सलमान की फिल्म रेस-3 ने बजट (150 करोड़ रु) से ज्यादा कमाई तो की, लेकिन इसे क्रिटिक्स और दर्शकों की आलोचना झेलना पड़ी। सलमान की फिल्म से जितनी उम्मीद होती है, रेस-3 की कमाई उससे कम ही रही।

इसी तरह आमिर की मल्टीस्टारर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान घोषित फ्लॉप है। इसका बजट करीब 300 करोड़ रुपए था, जबकि कमाई लगभग 150 करोड़ रुपए हुई। शाहरुख की ज़ीरो को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि बजट लगभग 200 करोड़ है।


अक्षय कुमार की फिल्मों (पैडमैन और गोल्ड) ने भी वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसी उम्मीद थी। वहीं दूसरी तरफ इस साल रिलीज हुईं सोनू के टीटू की स्वीटी, स्त्री, बधाई हो, अंधाधुन और राजी जैसी फिल्में हैं। इनमें कोई बड़ा स्टार नहीं था। बजट भी कम था, लेकिन इन्होंने अपने बजट से 5 गुना तक कमाई की। इन छोटे बजट की फिल्मों में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे एक्टर दर्शकों की नई पसंद बनकर उभरे हैं। इस साल आयुष्मान की दो फिल्में आईं- अंधाधुन और बधाई हो।

कम बजट की फिल्मों ने कमाया 5 गुना तक

फिल्म बजट कमाई
सोनू के टीटू की स्वीटी 30 148
राज़ी 35 120+
स्त्री 24 124
अंधाधुन 30 101
बधाई हो 29 135


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
All three Khan flops, low budget films hit

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.