पहले भारतीय अंतरिक्ष मानव मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी
नई दिल्ली. कैबिनेट ने गगनयान मिशन के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। इस अभियान के तहत भारत 2022 तक अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना चाहता है। भारत का मिशन सफल रहा तो ऐसा करने वाला भारत चौथा देश होगा।
गगनयान कार्यक्रम के तहत 3 क्रू मेंबर्स को 7 दिनों के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इस अभियान का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था- 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले भारत अंतरिक्ष में मानव मिशन के साथ गगनयान भेजेगा।
कोई टिप्पणी नहीं