नेशनल डेस्क। क्या 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बनी दुनिया की सबसे लंबे कद की मूर्ति में एक महीने के अंदर ही दरार पड़ गई है? क्या सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' टूटने लगी है? सोशल मीडिया पर ऐसी ही पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें ये दावा किया जा रहा है ।गुजरात में लगी सरदार पटेल की मूर्ति की फोटोज काफी जूम करके शॉट लिया गया है। इसमें सफेद रंग की लकीरें हैं। लोगों ने फोकस करने के लिए इसे गोल घेरे में दिखाया है. उनका दावा है कि ये सफेद लकीरें असल में दरारें हैं।
हम आपको वायरल हो रहे दावा का सच बता रहे हैं।
31 अक्टूबर, 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मूर्ति का उद्घाटन किया था।
इस मौके की कई तस्वीरें हैं इस वेबसाइट पर थी। वहां भी हमें मूर्ति पर सफेद लकीरें दिखीं। यानी जब भी दो दीवारों को जोड़ा जाता हैं तो उसमें इस तरह की लाइन होती ही हैं। उसमें साफ-साफ दिखता है कि ईंटें एक-दूसरे से कैसे जुड़ी हुई हैं।
एक्सपर्ट के मुताबिक
स्टैचू में अलग-अलग साइज के पैनल्स का इस्तेमाल हुआ है। तीन गुणे तीन मीटर का एक माइक्रो पैनल है. ऐसे नौ माइक्रो पैनल जोड़कर बना एक मैक्रो पैनल दो मैक्रो पैनल्स को फिर एक्सपेन्शन जॉइंट लगाकर आपस में जोड़ा गया। मूर्ति में जो सफेद लकीरें दिख रही हैं, वो खास तरह की वेल्डिंग के निशान हैं। यानी सोशल मीडिया पर किया जा रहा मूर्ति में दरार की खबरें फेंक है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ