सुब्रमण्यम स्वामी ने नए RBI गवर्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जान लीजिए कौन हैं शक्तिकांत दास

https://ift.tt/2ruMFE4

नई दिल्ली। उर्जित पटेल के 10 दिसंबर को अचानक इस्तीफे के बाद पूर्व नौकरशाह शक्तिकांत दास को RBI को अगले 3 साल के लिए गवर्नर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि दास, पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के साथ भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। आर्थिक मामलों के मंत्रालय में पूर्व सेक्रेटरी दास आरबीआई के 25वें गवर्नर होंगे। दास ने अपने पूरे करिअर में ज्यादा वक्त आर्थिक विषयों से जुड़ी संस्थाओं में ही गुजारा है। मई 2017 में रिटायर होने के बाद भी वे केंद्र की मोदी सरकार से बतौर सलाहकार जुड़े रहे हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे स्वभाव से बेहद शांत हैं और अपना ज्यादातर खाली वक्त पढ़ने में बिताते हैं। दास उन चुनिंदा अफसरों में हैं, जिन्हें 2016 में नोटबंदी के फैसले की जानकारी थी। दास 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी रहे हैं।

63 साल के दास के बारे में कुछ खास बातें-

- उर्जित पटेल के बाद RBI के 25वें गवर्नर होंगे शक्तिकांत दास।
-1980 बैच के रिटायर आइएएस अफसर हैं, तमिलनाडु कैडर के हैं दास।
- मई 2017 में आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी पद से रिटायर हुए।
- मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं।
- जन्म 26 फरवरी 1957 को भुवनेश्वर में हुआ।
- भुवनेश्वर के ही डेमोन्स्ट्रेशन मल्टीपर्पज़ स्कूल में उनकी स्कूलिंग हुई।
- दास ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में एमए किया है।
- उड़िया के अलावा दास हिंदी, इंग्लिश और तमिल भी बखूबी जानते हैं।
- ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं, उनके 47 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shaktikanta Das- Know about the new RBI Governor

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ