राजस्थान चुनाव में खूब हिट हुए ये गाने युवा नेता सचिन पायलट पर बना था ये सॉन्ग

https://ift.tt/2QvCn5t


नेशनल डेस्क। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस ने भाजपा से छत्तीसगढ़ छीन लिया है। राजस्थान में भी हर 5 साल में सरकार बदलने का 25 साल से चल रहा ट्रेंड कायम है। राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का 25 साल से चला आ रहा ट्रेंड बरकरार रहा। कांग्रेस ने भाजपा को 73 सीटों पर रोक दिया। कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं। चुनाव प्रचार का दौर भी खूब चला राजस्थान में प्रचार के दौरान ये सॉन्ग छाए रहे। अब सोशल मीडिया पर भी ये वायरल हो रहे हैं। और पार्टी के वर्कर इस पर खूब ठुमके लगा रहे हैं।

भाजपा को हराएंगे, लेकिन देश से निकालेंगे नहीं- राहुल
राहुल गांधी ने मंगलवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने जीत के लिए जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी। राहुल ने कहा- नतीजों से यह साफ है कि देश नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी से खुश नहीं है। देश प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष के काम से खुश नहीं है। भाजपा की अलग विचारधारा है। हम उसके खिलाफ लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे। आज हराया है और 2019 में भी हराएंगे। लेकिन, हम किसी से भारत को भारत मुक्त करना, देश से निकालना नहीं चाहते हैं। मैंने मोदीजी को देखकर सीखा कि क्या नहीं करना चाहिए। मोदी अहंकार में आकर देश की धड़कन नहीं सुन रहे। 2014 की हार के बाद मैंने विनम्रता सीखी। पांच साल पहले मोदीजी को काफी अच्छा मौका मिला था। वह देश को बदल सकते थे। पर उन्होंने उसे गंवा दिया।

जीत-हार जीवन का हिस्सा : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- हम जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम छत्तीसगढ़, मप्र और राजस्थान की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं, जिसने हमें इतने साल सेवा करने का मौका दिया। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को सलाम करता हूं। जीत और हार जीवन का हिस्सा है। कांग्रेस को उसकी जीत के लिए बधाई। तेलंगाना में केसीआर और मिजोरम में एमएनएफ को भी बधाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajasthan election songs video viral

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ