आरबीआई की स्वायत्तता बनाए रखने की कोशिश करेंगे: शक्तिकांत दास

https://ift.tt/2UEMCmG

मुंबई. आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास (63) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो प्रोफेशनल तरीके से काम करेंगे। आरबीआई के मूल्यों, विश्वसनीयता और स्वायत्तता को बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी संभालना सम्मान की बात है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर पर वो सबसे पहले फोकस करेंगे। जल्द सरकारी बैंकों के प्रमुखों की बैठक बुलाई जाएगी। दास ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर इकोनॉमी का अहम सेगमेंट है। यह कई चुनौतियों से जूझ रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Will try to uphold the autonomy of RBI says new Governor Shaktikanta Das

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ