जज के आवास से 1.14 करोड़ रु का चंदन का पेड़ काट ले गए चोर

http://bit.ly/2BWhvdw

कोटा.शहर में नयापुरा नेहरू गार्डन के सामने स्थित पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश किशन गुर्जर के सरकारी आवास से चोर चंदन का 10 फीट मोटा और तीन टन वजनी पेड़ काट ले गए। इसकी कीमत करीब 1.14 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

वारदात 30 दिसंबर 2018 को हुई, लेकिन खुलासा अब हुआ है। वारदात के समय न्यायाधीश कोटा से बाहर गए हुए थे और आवास पर कोई नहीं था। एडिशनल एसपी राजेश मील ने बताया कि मामले में थाना स्तर पर लापरवाही के कारण मामला दर्ज करने में देरी हुई।

चोरों की बेखौफी का आलम यह रहा कि वे पेड़ काटने के लिए बड़ी मशीन और चंदन की लकड़ियां भरने के लिए बड़ी गाड़ी साथ लाए थे। उन्होंने मकान के पीछे गाड़ी खड़ी की और वहां लगी अस्थाई तारबंदी को हटाकर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने वहां लगी लाइट को उतारा और टेलीफोन के तार काट डाले। चोरों ने न्यायाधीश के मकान से हीबिजली के तार जोड़कर कटिंग मशीन चलाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves cut sandalwood tree from judge's residence

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ