युवा दिवस पर 12 जनवरी से शुरू होगा भाजपा का लोकसभा चुनाव अभियान

http://bit.ly/2FaIkOq

रांची (राजीव कुकरेजा).भाजपा अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस से शुरू करने जा रही है। पहला वोट मोदी के नाम और नेशन विद नमो अभियान के जरिए युवाओं और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं को जोड़ा जाना है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में 100 रैलियां करेंगे। इन रैलियों के माध्यम से वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को सीधे जनता तक पहुंचाएंगे। चुनावी रणनीति के तहत समाज के विभिन्न वर्गों पर ध्यान केंद्रित करते हुए किसान कुंभ, बिरसा ग्राम सभा, भीम समरसता भोज और उज्जवला रसोई कार्यक्रम करने की योजना बनाई जा रही है। झारखंड के सीनियर लीडरों को भी ऐसे कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया है।


पार्टी 12 जनवरी को नेशन विद नमो अभियान औपचारिक रूप से शुरू करेगी। इसके तहत आने वाले समय में नेशन विद नमो वॉलंटियर के जरिए देश में 50 लाख युवाओं को संकल्प दिलाया जाएगा। इसके अलावा पार्टी 15 जनवरी से 10 फरवरी तक विभिन्न विश्वविद्यालयों में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित करेगी। बूथों पर कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा रहा है।

पार्टी ने झारखंड के अधिकतर मतदान केंद्रों पर 25 कार्यकर्ताओं की टोली बनाई है। लोकसभा चुनाव में किसान और कृषि महत्वपूर्ण मुद्दा बनने जा रहा है। किसान परिवारों तक पहुंचने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए तीन स्तर पर काम किया जा रहा है। केंद्रीय और राज्यों की टीम के साथ जिला प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे। अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर किसान कुंभ और ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी।


पहली बार वोट देने वालों के लिए पहल

भाजपा ने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं पर विशेष ध्यान देने की तैयारी की है। उन्हें पार्टी से जोड़ने के लिए पहला वोट मोदी के नाम पहल शुरू की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में वर्ष 2000 में जन्मे और 2019 के चुनाव में पात्र मतदाताओं का उल्लेख किया था। तब से ही भाजपा इस पहल को आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है।


किसान परिवारों तक पहुंचेगी पार्टी

भाजपा पदाधिकारी के अनुसार आने वाले चुनाव में किसान और कृषि महत्वपूर्ण मुद्दा बनने जा रहा है। किसान परिवारों तक पहुंचने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए तीन स्तर पर काम किया जा रहा है। केंद्रीय और राज्यों की टीम के साथ जिला प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे। अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर किसान कुंभ और सभाएं आयोजित होंगी।


तीन राज्यों में सीटें घटने की आशंका

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इन तीन राज्यों में लोकसभा की 65 सीटें हैं। पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा ने 62 सीटें जीती थीं।

सीटों की भरपाई करने की योजना

हिंदी भाषी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में होनेवाले नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी ने दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों पर ध्यान देना शुरू किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP will launch Lok Sabha election campaign from Jan 12

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.