स्वामी हुए साकार... रांची के बड़ा तालाब में विवेकानंद
रांची.बड़ा तालाब के बीच में स्थित टापू पर स्वामी विवेकानंद की 33 फुट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। प्रतिमा चार हिस्सों में बनी है। तीन हिस्सा पहले लगा हुआ था। शुक्रवार को सिर लगाकर प्रतिमा को साकार किया गया।
12 जनवरी 2019 को मुख्यमंत्री इस प्रोजेक्ट का उद््घाटन करेंगे, लेकिन अभी भी प्रोजेक्ट का मात्र 80% काम पूरा हुआ है। 20% काम पूरा करने में 3 से 4 माह का समय लगेगा।
प्रतिमा 4 हिस्से में बंटी थी, इसलिए वेल्डिंग करके प्रतिमा खड़ी की गई है। पांच दिनों में प्रतिमा की पॉलिश, बेस और गोलंबर में ग्रेनाइट लगाने का काम पूरा किया जाएगा।
रोटरी पार्क से प्रतिमा तक जाने के लिए फुट ब्रिज बना है। अब इस पर कंक्रीट की ढलाई होगी। लेकिन, ब्रिज के किनारे रेलिंग बनाने का काम फिलहाल नहीं होगा। इसे अगले 3 माह में पूरा किया जाएगा।
बड़ा तालाब के चारों ओर पाथ-वे बनाने सहित सौंदर्यीकरण का कार्य नगर निगम करा रहा है। अभी पाथ वे 50% भी नहीं हुआ है। सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा करने में एक वर्ष से अधिक समय लगेगा।
बड़ा तालाब के बीच में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने के प्रोजेक्ट में भी खेल हुआ। वर्ष 2017 में सीएम ने शिलान्यास किया। 12 जनवरी 2018 को प्रतिमा का अनावरण नहीं हुआ। इसके बाद उर्मिला कंस्ट्रक्शन से छीन कर प्रोजेक्ट सापोरजी पल्लोनजी कंपनी को दे दिया गया। अब 13 करोड़ के प्रोजेक्ट का कॉस्ट बढ़कर 17 करोड़ से अधिक हो गया है।
कोई टिप्पणी नहीं