मोदी पर तोगड़िया फिर हमलावर, बोले- पंचायत से केंद्र तक सरकार आई तो पलटू खान हो गए

http://bit.ly/2QlV2vL

कोटा.मोदी और भाजपा 32 साल से राममंदिर बनाने के लिए अध्यादेश लाने की बात कर रहे थे और जब सत्ता में आए तो पलटू खान हो गए। वे अब कह रहे हैं अध्यादेश नहीं लाएंगे। वे तीन तलाक पर तो अध्यादेश ला सकते हैं, लेकिन राम मंदिर पर नहीं। यह बात शनिवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कही।

हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया

तोगड़ियाप्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के हिंदू 38 साल से इंतजार कर रहे हैं कि 56 इंच की छाती वाला आएगा और हमें पूरी सुरक्षा के साथ बसाएगा। उनके घर खंडहर हो गए। सीना 56 सेंटीमीटर का रह गया। पंचायत से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है, लेकिन मोदी ने हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किया। कश्मीर की समस्या जस की तस है। मोदी को लगता है कि अब हिंदुओं के वोट नहीं मिलने वाले हैं तो वे तीन तलाक पर अध्यादेश लाकर मुस्लिम महिलाओं के वोट लेना चाहते हैं।

क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का विरोध

उन्होंने कहा किमोदी को मंदिर बनाना ही नहीं है। मंदिर हम बनाएंगे। वे फरवरी तक नई पार्टी बनाएंगे और हिंदू वादी सरकार लाकर 7 दिन में मंदिर बनाएंगे। मोदी ने 9 हजार पत्थरबाजों के मुकदमे वापस लिए हैं। मोदी सरकार डॉक्टरों के लिए क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट ला रही है, जिससे छोटे अस्पताल खत्म हो जाएंगे।देश के 90 फीसदी मध्यमवर्गीय और जरूरतमंद लोग अपना इलाज नहीं करवा पाएंगे। उसके खिलाफ डॉक्टरों को आना होगा। अगर सरकार कानून वापस नहीं लेगी तो डॉक्टर व उनके रिश्तेदार भाजपा को वोट नहीं करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.