कांग्रेस ने राष्ट्रपति से पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की; कहा- उन पर सौदे से जुड़ी फाइलें, हत्या हो सकती है

http://bit.ly/2RuIgjg

पणजी.गोवा प्रदेश कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सुरक्षा बढ़ाने की अपील की। कांग्रेस का दावा है कि पर्रिकर के पास राफेल सौदे से जुड़ी फाइलें हैं, इसलिए उनकी हत्या कराई जा सकती है।


कांग्रेस का तर्क है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि राफेल डील से जुड़ा सच बाहर आए। ऐसे लोगपर्रिकर के लिए खतरा बन सकते हैं।


कांग्रेस का पर्रिकर पर राफेल डील से जुड़ा राज छिपाने का आरोप

दरअसल,कांग्रेस ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर राफेल डील से जुड़े राज छिपाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को दावा किया था कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज है। क्लिप में वे एक पत्रकार को बता रहे हैं कि राफेल से जुड़ी सारी फाइलें पर्रिकर के बेडरूम में मौजूद हैं। सुरजेवाला ने इसी क्लिप के आधार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने से बचना चाहती है।


पर्रिकर ने आरोपों को झूठा बताया था
वहीं,मनोहर पर्रिकर ने ट्वीट किया था, "राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कांग्रेस के झूठ का खुलासा हो चुका है। इसके बाद कांग्रेस का यह झूठे तथ्य पेश करने का हताशा भरा कदम है। इस तरह की चर्चा कैबिनेट और अन्य बैठकों में कभी नहीं हुई।'


राणे ने भीऑडियो टेप को फर्जी बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस का स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वे एक टेप के साथ छेड़छाड़ कर कैबिनेट और मुख्यमंत्री के बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं। पर्रिकर ने कभी राफेल और इससे जुड़े दस्तावेजों का जिक्र नहीं किया।


मोदी के फ्रांस दौरे पर रक्षा मंत्री नहीं, अंबानी गए थे: कांग्रेस
सुरजेवाला ने कहा था, "जब चौकीदार पेरिस गए थे, तब पर्रिकर गोवा में मछली खरीद रहे थे। मोदी के डेलिगेशन में रक्षा मंत्री नहीं, बल्कि अनिल अंबानी थे। राफेल घोटाले पर गोवा से भाजपा के मंत्री ने रहस्योद्घाटन किया और इस मामले की सारी परतें खोल दीं। पर्रिकर का कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि राफेल की सारी फाइलें उनके पास उनके बेडरूम में मौजूद हैं। क्या भ्रष्टाचार की इसी कहानी के चलते चौकीदार जेपीसी की जांच से बच रहे हैं क्योंकि वे इस डील से जुड़े कोई भी कागजात संसदीय समिति को नहीं दिखाना चाहते?"


सुरजेवाला ने उठाए थे तीन सवाल
सुरजेवाला ने मोदी से तीन सवाल भी किए। उन्होंने पूछा- "मनोहर पर्रिकर के पास मौजूद राफेल की फाइलों में कौन-से राज दफन हैं? राफेल की फाइलों में वो कौन-सा भ्रष्टाचार व गड़बड़झाला है, जिस पर चौकीदार पर्दा डाल रहे हैं? और क्या भ्रष्टाचार की इसी कहानी के चलते चौकीदार संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग से कन्नी काट रहे हैं?"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Goa Congress seeks enhance the security of Parrikar to president

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.