यहां आ सकता है Pabuk चक्रवात, हो सकती है तेज बारिश, 4 दिन का अलर्ट

http://bit.ly/2CPlrhY

नेशनल डेस्क. पाबुक नामक चक्रवात (Pabuk Cyclone) थाईलैंड में जोरदार तबाही मचाने के बाद अंडमान की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज रात तक पाबुक अंडमान द्वीप में दस्तक दे सकता है। जिससे यहां जोरदार बारिश के साथ तूफान आ सकता है। बता दें कि इस चक्रवात ने थाईलैंड में कई बहुमंजिला इमारतों और पर्यटन स्थलों को भारी नुकसान पहुंचाया था।

- गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक पाबुक के चलते अंडमान द्वीपसमूहों, अंडमान सागर और मध्यपूर्वी, दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में सात जनवरी तक सागर उफान पर रहेंगे। इसलिए इन जगहों को अलर्ट पर रखा गया है।मौसम विभाग ने मछुवारों से इस दौरान अंडमान समुद्र और बंगाल की खाड़ी के एक बड़े हिस्से में 5-8 जनवरी तक न जाने की हिदायत दी है।

क्या है पाबुक :लाओस देश ने इस चक्रवात को पाबुक नाम दिया है। पाबुक एक किस्म की बड़े आकार की मछली का नाम है। थाईलैंड के साउथ चाइना समुद्र से सटे इलाकों में हुई जोरदार बारिश और तूफान का अंदाजा यहां सड़कों पर उखड़े पड़े बिजली के खंबों को देखकर लगाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After thailand, cyclone pabuk move towards andaman island

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.