जूनियर एडिटर-4 का स्टेट लेवल राउंड आज

http://bit.ly/2GQTWZr

जयपुर. दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित नेशनल लेवल प्रतियोगिता जूनियर एडिटर-4 का शुक्रवार को स्टेट लेवल राउंड दैनिक भास्कर कार्यालय जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से स्टूडेंट्स से प्राप्त हुए न्यूजपेपर की जांच की जाएगी और विजेताओं को चुना जाएगा।

दैनिक भास्कर ने स्कूल स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देने के लिए जूनियर एडिटर.4 का आयोजन किया था। क्लास के हिसाब से चार अलग-अलग कैटेगरी में स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। फर्स्ट से थर्ड क्लास तक के स्टूडेंट्स ने कैटेगरीमें हिस्सा लिया। फोर्थ से सिक्स्थ क्लास के लिए कैटेगरी ए, सेवंथ से नाइंथ क्लास के लिए कैटेगरी बी, टेंथ से ट्वेल्थ क्लास के स्टूडेंट्स के लिए सी कैटेगरी रखी गई है।

विभिन स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल के जूरी पैनल द्वरा स्टूडेंट्स को विभिन पैरामीटर्स पर परखा जायेगा। नेशनल लेवल की इस एक्टिविटी में स्कूल स्टूडेंट्स ने एक्टिविटी में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ अखबार बना कर अपनी क्रिएटिविटी को दिखाई। स्टेट लेवल राउंड में चयन होने के बाद स्टूडेंट्स को नेशनल लेवल पर परखा जायेगा। जूरी का निर्णय अंतिम और मान्य होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
State Level Round of Junior Editor-4 today

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.